India Covid warrior

 भारत मा कि इस मिट्टी को अपने खून से हमने सजाया है

हर बार की तरह इस बार भी हमने अपना ही फ़र्ज़ निभाया है।।


मत बड़ने दो तुम इस बीमारी को,

इस बीमारी को, महामारी को ।।


कुछ दिन और समझा लो बस..

बहुत हो गया नुकसान देश का,

अब इसको बचा लो बस।।


होता है जब बच्चा पीड़ित

सांसे घर की रुक जाती है

बीमारी भी तो ऐसी ही है

क्या पता, कितनो कि तो जान चली जाती है।


बचाव करना है "मास्क - ग्लवस से"

इससे, लड़-के हमें दिखाना है

भारत मां का सर ऊंचा करके, सारे विश्व को हमने बताना है


पहले भी तो ऐसे ऐसे, काम हमने कर डाले हैं।

बड़े से बड़े ख़तरे को पहले, भारत ने ही तो टाले हैं।।


अब फिर से मुकाम आया है, इस उचाई को छूने का..

इस उचाई को छूने का, अपने देश की मिट्टी - चुने का।।


बन्द कर दे लेना बाहार का बस 

आजा अपनी स्वदेशी पर,

साथ दे - दे भारत सरकार का

खरीदी अब गली - मोहोले कर।।


इतना साथ तू दे देगा तो

शिखर पर भारत आ जाएगा फिर, 

शिखर पर भारत आ जाएगा तो,

सोने की चिड़िया कहलाएगा फिर।।


Comments

Popular posts from this blog

"Happy Mother's Day"

Dadi Darshan - Golden Temple

Pulwama attack